गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोना‌ तथा चांदी में मजबूती

इंदौर। सप्ताहांत सोना तथा चांदी में मजबूती दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 150 रुपये तथा चांदी में 600 रुपये की तेजी हुई।
कारोबार की शुरुआत में सोना 63950 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 64100 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 72900 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 73500 रुपये बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 64250 नीचे में 63850 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 73500 तथा नीचे 72300 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 2034 डॉलर तथा चांदी 2270 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *