गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पराली जलाई ताे होगी कड़ी कार्रवाई

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को पराली जलाने वाले किसानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने शासन के निर्देश का अनुपालन करते हुए संबद्ध विभागों को फसलों के अवशेष जलाये जाने से बढ़ रहे प्रदूषण के मद्देनजर सख्त कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। जिससे इस समस्या पर प्रभावी रोकथाम की जा सके।
जिला प्रशासन ने इस बारे में किसानों से अपील भी की है कि वे पर्यावरण के दृष्टिगत पराली न जलायें। सिंह ने कहा कि शासन एवं न्यायालय के निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित नहीं किये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी। साथ ही पराली जलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसलों के अवशेष जलाये जाने पर प्रभावी रोकथाम हेतु जरूरी स्टाफ की तैनाती कर ग्राम प्रधानों और कृषक संगठनों से संवाद स्थापित कर इसे रोका जाये। साथ ही किसानों को फसल अवशेष जलाने से मिट्टी, जलवायु एवं मानव स्वास्थ्य पर होने वाले कुप्रभाव के प्रति जागरूक करने को भी कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *