गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राज्य को कुपोषण मुक्त करने के लिए प्रयत्नशील

चंडीगढ़ : सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ बलजीत कौर ने सोमवार को कहा कि पंजाब में सोमवार से पांचवा पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पंजाब के सभी जिलों में अलग-अलग गतिविधियां करवाई जाएंगी।
बलजीत कौर ने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान बच्चों, लड़कियों और महिलाओं को कुपोषण मुक्त स्वस्थ और मज़बूत करना, हर घर तक सही पोषण का संदेश पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान नुक्कड़ नाटक, पोषण मेले, साइकिल रैली, प्रभात फेरी, ख़ून की कमी से संबंधित मुफ़्त जांच शिविर और अन्य कई प्रकार के समागम करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म और नवजात बच्चों की माताओं के लिए पंजीरी देने की रस्में भी की जाएंगी।
बलजीत कौर ने राज्य के लोगों से अपील की कि वह समागमों में अधिक से अधिक शिरकत सुनिश्चित करें जिससे पोषण भरपूर खाने का संदेश घर-घर तक पहुँचाया जा सके। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सही पोषण का अर्थ पौष्टिक आहार और साफ़ पानी होता है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की तरफ से पंजाब को पोषण पखवाड़े में अच्छी कारगुज़ारी के लिए छठा स्थान हासिल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *