हांगकांग : चीन के वानुअतु द्वीप समूह में बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समयानुसार आज सुबह करीब 08:17 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 आंकी गयी। भूकंप का केंद्र 15.26 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 167.94 डिग्री पूर्वी देशांतर में जमीन की सतह से 10.0 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
