इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान सोना 500 रुपये व चांदी 2800 रुपये टूटकर बिकी। चांदी सिक्का 50 रुपये नग महंगा बिका। कारोबार की शुरुआत में सोना 52150 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 51650 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 59100 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 56300 रुपये बिकी।
कामकाज में सोना ऊंचे में 52200 नीचे में 51650 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 59200 तथा नीचे 56200 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 1644 डॉलर तथा चांदी 1836 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
सोना -चांदी में जोरदार गिरावट
