गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू-कश्मीर में तेज गर्मी, शुष्क मौसम का आसार

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में इस सप्ताह निरंतर तापमान चढ़ने के साथ तेज गर्मी और शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि कश्मीर संभाग के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और जम्मू के मैदानी इलाकों में 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का आसार है। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी और शुष्क मौसम 23 जून तक जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 20 से 23 जून के दौरान दोपहर या शाम को एक या दो स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ने की चेतावनी दी है।
उन्होंने बताया कि 24 से 28 जून के दौरान कई स्थानों पर गरज के साथ छींटे पडेंगे और आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। उन्होंने कहा कि एक स्वतंत्र मौसम भविष्यवक्ता फैजान आरिफ ने यूनीवार्ता को बताया कि कश्मीर में आगामी सप्ताहांत तक मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों के कारण जम्मू-कश्मीर में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि के आसार है और कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है, जबकि जम्मू के मैदानी इलाकों में दिन का तापमान संभावित रूप से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
उन्होंने कहा दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार के आसपास आने के आसार है। रविवार शाम से बुधवार तक जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। श्रीनगर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि पिछली रात 16.9 डिग्री सेल्सियस था यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 15.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 16.2 डिग्री सेल्सियस से दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पहलगाम में पिछली रात के 9.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। कुपवाड़ा का तापमान पिछली रात के 13.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो उत्तरी कश्मीर जिले के लिए सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
कोकेरनाग में पिछली रात के 16.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। गुलमर्ग में कल रात 10.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *