गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोना, चांदी में जोरदार तेजी

इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में तेजी दर्ज की गई। इस दौरान सोना 1000 रुपये तथा चांदी 500 रुपये महंगी बिकी।कारोबार की शुरुआत में सोना 60400 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 61400 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 71600 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 72100 रुपये बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 61500 नीचे में 60300 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 72200 तथा नीचे 71500 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 1990 डॉलर तथा चांदी 2505 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *