इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में तेजी दर्ज की गई। इस दौरान सोना 400 रुपये तथा चांदी 1500 रुपये महंगी बिकी। कारोबार की शुरुआत में सोना 61650 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 62050 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 72600 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 74100 रुपये बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 62400 नीचे में 61200 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 74500 तथा नीचे 72300 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 2015 डॉलर तथा चांदी 2565 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
