गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्र की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में दो दिन पहले एक छात्र की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक की तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि यमुनानगर के फरकपुर क्षेत्र में सोमवार को घटी यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी, जिसमें दिख रहा था कि तीनों आरोपी अमित नामक छात्र से मारपीट करते हैं और उसके बाद उसे नाली में फेंक कर फरार हो जाते हैं।
पुलिस उपाधीक्षक कमलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर उसके आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और आरोपी मनीष और बसंत को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीसरे आरोपी राजन की तलाश में छापेमारी चल रही है।
उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। घटना के कारण के बारे में उपाधीक्षक ने बताया कि कुछ दिन पहले मनीष और अमित का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसे लेकर मनीष ने बसंत और राजन के साथ मिलकर अमित को पीटा था। उन्होंने बताया कि बसंत पर हत्या, लड़ाई-झगड़े और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *