शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के चायली गांव में दसवीं कक्षा के छात्र ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र अपने नानके में रह रहा था। जिसने बीती रात को नजदीक जंगल में आत्महत्या कर ली है। पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और जांच शुरू हो गई है। शिमला में आत्महत्या के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले आठ महीनों में 36 से ज्यादा लोग आत्महत्या कर चुके हैं। आत्महत्या करने वालों में ज्यादातर युवा शामिल हैं। युवा वर्ग में आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति चिंताजनक है। आत्महत्या करने वालों में पुरुषों की संख्या ज्यादा है।
ताजा आत्महत्या का मामला चायली समर हिल से सामने आया है। जहाँ लक्ष्य पुत्र राजपाल कश्यप गांव चायली डाकघर चायली उम्र करीब 16 साल ने रस्सी से घर के नजदीक जंगल में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शुक्रवार शाम उसकी परिजनों के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई और उनकी डांट से नाराज होकर वह घर से चला गया। परिजनों ने बालूगंज थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने देर रात लक्ष्य की तलाश शुरू की। उसके मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस करते हुए पुलिस की टीम चायली गांव से सटे घने जंगल में पहुंची। जंगल में लक्ष्य का शव पेड़ से लटका मिला इस मामले में सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
लक्ष्य 10वीं कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि युवक का परिवार अपने नाना नानी के पास रहता था और अपना अलग मकान बनाया था। जिनका स्थाई पता कोटगढ का बताया जा रहा है. शिमला पुलिस आगामी कार्यवाही अमल में ला रही है। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया गया है। शिमला पुलिस अधीक्षक एस पी गांधी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या करने वाला युवक दसवीं का छात्र था जो समरहिल स्कूल में पड़ता था और आत्महत्या क्यों की है इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल में छात्र ने की आत्महत्या
