निजामाबाद : तेलंगाना के निजामाबाद में एक 21 वर्षीय मेडिकल छात्र ने शनिवार को अपने छात्रावास के कमरे में छत से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने वाले छात्र का नाम आदिलाबाद जिले के जन्नाराम मंडल के चिंतागुड़ा गांव निवासी दासारी हर्ष है। वह यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।
हर्ष के यह कदम उठाने के सही कारण का पुलिस पता लगा रही है।