गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्र ने की आत्महत्या

जम्मू : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू- कश्मीर के जानीपुरा इलाके में 12वीं कक्षा का परिणाम आने से एक दिन पहले शुक्रवार शाम एक किशोर ने अपने आवास पर फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को कहा कि 12वीं कक्षा के एक छात्र ने जम्मू-कश्मीर राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा अपना परिणाम घोषित किए जाने से कुछ दिन पहले कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जानीपुरा निवासी 18 वर्षीय श्रवण गुप्ता अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। परिवार के सदस्यों के अनुसार पुलिस ने कहा कि श्रवण अस्वस्थ महसूस कर रहा था और उल्टी व दस्त की शिकायत करने लगा। उसे अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद घर लौट आया और वह अपने कमरे में चला गया। पुलिस ने कहा कि जब परिवार के सदस्य उसके कमरे में उसका हालचाल पूछने गए तो वह फंदे पर लटका मिला। परिवार के सदस्यों के अनुसार श्रवण मानसिक रूप से स्वस्थ था और किसी भी तरह के तनाव में नहीं था। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को परिवार को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *