गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्र ने की आत्महत्या

कोटा : राजस्थान के कोटा में आईआईटी में प्रवेश के लिए कोचिंग कर रहे एक छात्र ने शनिवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी छात्र बहादुर सिंह (17) पिछले करीब दो महीने से कोटा के महावीर नगर तृतीय में एक मकान में किराए का कमरा लेकर आईआईटी की कोचिंग कर रहा था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसके आत्महत्या करने का पता उस समय चला जब शनिवार सुबह उसका एक मित्र उसके कमरे में पहुंचा तो वह फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मित्र और मकान मालिक ने उसे कोटा मेडिकल कॉलेज के संलग्न अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से से अभी कोई मृत्यु पूर्व लिखा नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *