कोटा : राजस्थान के कोटा में एक और कोचिंग छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह पिछले दो महीने में कोचिंग छात्रों के आत्महत्या करने की पांचवीं घटना है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला यह छात्र अभिषेक यादव (19) कोटा के कुन्हाड़ी में रहकर नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नीट) की तैयारी कर रहा था।
पुलिस सूत्रों ने बताया किकल रात करीब नौ बजे कुन्हाड़ी पुलिस को यह सूचना मिली थी कि लैंडमार्क सिटी के हॉस्टल में रहने वाला छात्रअभिषेक यादव कल से ही नजर नहीं आ रहा है। वह आज भी अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है। इस सूचना के बाद हॉस्टल पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो छात्र अभिषेक यादव फांसी के फंदे पर लटका मिला पुलिस को मौके पर से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें आत्महत्या करने के लिए उसने अपने माता-पिता और दादी सहित दोस्तों से क्षमा मांगते हुए कहा कि- वह स्वेच्छा से कोटा आया था और अपनी इच्छा से ही आत्महत्या कर रहा है। उस पर किसी का दबाव नहीं है।
मृतक छात्र के पिता आराम यादव के आज सूचना मिलने पर आज कोटा पहुंचने के बाद छात्र का शव का पोस्टमार्टम करवा कर उन्हें सौंपा गया। पुलिस मर्ग दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
