खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर स्थित नर्मदा नदी में इंदौर से साथियों के साथ आए एक छात्र की डूबने से मृत्यु हो गयी है। महेश्वर के थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि 19 वर्षीय सुनील विश्वकर्मा की नर्मदा नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। आज उसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि ओरिएंटल यूनिवर्सिटी इंदौर के अध्यापक और छात्रों का 45 सदस्यों का दल महेश्वर घूमने आया था। नहाने के दौरान सुनील की डूब जाने के चलते मृत्यु हो गई। वह मूलतः उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के अतर्रा का निवासी था और उक्त विश्वविद्यालय में बीएससी कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।
उन्होंने बताया कि सुनील के परिजनों ने आज विश्वविद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप भी लगाए। उधर दूसरी ओर एक महिला अध्यापक ने बताया कि सभी छात्र नहाने के बाद फोटो खिंचवाने के लिए एकत्रित हो रहे थे लेकिन सुनील के नहीं दिखने पर तलाश की गई। उन्होंने बताया कि वह फिर से अपना बैग लेकर चले गया था।
छात्र की नदी में डूबने से मृत्यु
