गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रोडवेज बस के पहिए के नीचे दबने से छात्र की मौत

अलवर : राजस्थान में अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में ढाई पैडी पर आज स्कूल व्याख्याता की परीक्षा देने आए एक छात्र की रोडवेज बस के पहिए के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से छात्र के शव को उठाकर राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में रखवाया।
मृतक सुनील कुमार मीणा रामजी का ग्वाड़ा अजबगढ़ का रहने वाला था। सुनील स्कूल व्याख्याता की परीक्षा देने के लिए अपने गांव से जीप में बैठकर अलवर आया था। वह ढाई पैडी स्थित आईटीआई केन्द्र में परीक्षा देने के बाद रोडवेज बस में चढ़ने लगा तभी रोडवेज बस चालक ने रोडवेज बस को चला दिया जिससे उसको झटका लगा और उसका हाथ छूट गया और सुनील बस के पहिए के नीचे आ गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *