गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्र की स्कूल में हार्ट अटैक से मृत्यु

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल (सीएमएस) में नौंवी कक्षा के छात्र की बुधवार को क्लासरूम में हृदयाघात होने से मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीएमएस की सेक्टर ओ अलीगंज ब्रांच में कक्षा 9 में पढ़ने वाले आतिफ सिद्दीकी (14) की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। आतिफ क्लास में पढ़ाई के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। क्लास में मौजूद अध्यापक और नर्स उसे लेकर अस्पताल ले गये जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी।
सीएमएस के मीडिया समन्वयक हरिओम शर्मा ने यूनीवार्ता को बताया कि 14 वर्षीय छात्र सुबह स्वस्थ था। सातवें पीरियड में वह अचानक सीट से नीचे गिर पड़ा और बेहोश हो गया। क्लासरूम में मौजूद टीचर नदीम विद्यालय में मौजूद नर्स के साथ बच्चे को एक निजी अस्पताल में ले गये जहां डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

इस बीच छात्र के डाक्टर पिता को भी घटना की जानकारी दी गयी। परिजन और स्कूल स्टाफ उसे मेडिकल कालेज अस्पताल ले गये जहां उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। उन्होने बताया कि छात्र की मौत से स्कूल प्रशासन और छात्रों में शोक की लहर दौड़ गयी। मृत छात्र की आत्मा की शांति के लिये सीएमएस की सभी शाखाओं में शोक सभा आयोजित की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *