गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्र ने फांसी लगाकर जान दी

कोटा : राजस्थान की कोचिंग सिटी कहे जाने वाले कोटा में एक और कोचिंग छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृत्यु पूर्व लिखे पत्र में उसने स्वेच्छा से आत्महत्या करने की बात कबूल की है। यह पिछले 24 घंटे में किसी कोचिंग छात्रों के आत्महत्या करने की दूसरी घटना है जबकि जून महीने में अब तक कोटा में पांच कोचिंग छात्र आत्महत्या कर चुके हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि विज्ञान नगर की एक बहुमंजिला इमारत में पेईंग गेस्ट के रुप में रहने वाले उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी कोचिंग छात्र आदित्य सेठ 17 ने मंगलवार रात को अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों ने बताया कि वह करीब डेढ़ महीने पहले कोचिंग के लिए कोटा आया था।
वह रोज रात को अपने एक मित्र के साथ खाना खाता था। कल रात जब वह खाना खाने के लिए नहीं आया तो उसके दोस्त के उसके कमरे पर पहुंचने पर उसके फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का पता चला। सूत्रों ने बताया कि मृतक छात्र आदित्य सेठ के कमरे से उसका लिखा एक पत्र भी बरामद हुआ है जिसमें उसने स्वेच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखते हुए कहा है कि ..मैं अपनी मर्जी से जीवन खत्म कर रहा हूं।

मेरी मौत के पीछे किसी का हाथ नहीं है।.. विज्ञान नगर पुलिस ने कोचिंग छात्र की मौत के मामले को मर्ग में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके पहले मंगलवार रात को विज्ञान नगर में ही मीट के एक कोचिंग छात्र मेहुल वैष्णव ने आत्महत्या कर ली थी। कोटा में इस महीने कोचिंग छात्र के आत्महत्या करने की यह पांचवी घटना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *