गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

धमतरी में छात्र ने फांसी लगाई

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बारहवीं के छात्र ने दो विषय में पूरक आने के बाद आत्मघाती कदम उठाते हुए फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुरी में छात्र दिवाकर साहू (17) 12वीं का छात्र था। वह आर्ट विषय लेकर पढ़ाई कर रहा था। कल घोषित परिणाम में अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान में वह पूरक आ गया। कल शाम तक ठीक रहा और क्रिकेट भी खेला। गुरुवार सुबह परिवार के लोग रोजगार गारंटी में काम करने चले गए। इस दौरान सुबह दिवाकर ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *