गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्र संसद 2022 का आयोजन झारखंड विधानसभा में 24 नवंबर को

रांची : झारखंड विधानसभा से आयोजित द्वितीय छात्र संसद 2022 के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों से चयनित 111 छात्रों का ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट विभिन्न क्षेत्रों के एक्सपर्ट के 4 पैनलों के इंटरव्यू बोर्ड के माध्यम से हुए। इस स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से 24 छात्र-छात्राओं का चयन किया जा चुका है। ये सभी 24 छात्र एवं छात्राएं 24 नवंबर 2022 को झारखंड विधानसभा में आयोजित छात्र संसद 2022 में भाग लेंगे। यह सभी छात्र छात्राएं झारखंड के विभिन्न जिलों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने शनिवार को स्क्रीनिंग टेस्ट लेने से पूर्व सभी पैनल के एक्सपर्ट से भेंट वार्ता की और उन्हें अवगत कराया कि छात्र सांसद 2022 का मूल थीम रोड सेफ्टी एंड सिक्योरिटी होगा। उन्होंने बताया कि इस विषय के संबंध में हम युवाओं को दायित्वबोध करा कर अनेक जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं।
श्री महतो ने कहा कि युवाओं को विभिन्न क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध है। झारखंड जैसे ग्रामीण परिवेश के युवाओं को मनोबल और आत्माविश्वास बढ़ाने की आवश्यकता है मुझे आशा है कि हम छात्र संसद के माध्यम से इन उद्देश्यों को पूर्ति कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *