गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिहार में छात्र की चाकू मारकर हत्या

बेतिया: बिहार में पश्चिमी चम्पारण जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत आपसी विवाद में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम आईटीआई कॉलोनी नहर से पूर्व स्थित आर डी कोचिंग के बाहर कोचिंग के वर्तमान छात्र एवं कोचिंग के एक पूर्व छात्र के बीच झड़प हो गई जिसमें एक पूर्व छात्र दिव्यांशु को चाकू मार घायल कर दिया गया। इलाज के दौरान घायल दिव्यांशु की मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि चाकूबाजी की घटना के बाद पूर्वी कारगहिया के ही कुछ युवकों ने पेट्रोल छिड़क कर आर डी कोचिंग में आगजनी की।घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम ने घटनास्थल पहुंचकर आरोपी दोनो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक बेतिया डॉ. शौर्य सुमन ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की, इस घटना के सम्बन्ध में कांड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *