गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पेड़ से लटका मिला छात्र का शव

बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली के बारादरी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कक्षा पांच के एक छात्र का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ने छात्र दिव्यांशु (10) अपनी दादी तारावती और दादा राजेश के साथ रहता है। गुरुवार को दिव्यांश के दादा राजेश अपने गांव क्योंलाडिया गए हुए थे। घर में दादी तारावती और नाती दिव्यांशु था। गुरुवार को घर के बाहर खेलते खेलते दिव्यांशु अचानक लापता हो गया ।

काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह नकटिया नदी के पास शौंच के लिए गए लोगों ने दिव्यांशु का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने दिव्यांशु के अपहरण और हत्या होने की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *