गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नेता जी के विचारों को आत्मसात करें विद्यार्थी

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो़ निर्मला एस मौर्य ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए कहा कि विद्यार्थी नेता जी के विचारों को आत्मसात करें।
विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित रोवर्स-रेंजर्स भवन में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर रोवर्स-रेंजर्स स्थित प्रतिमा पर कुलपति ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। विश्वविद्यालय के विद्यर्थियों द्वारा मुख्य द्वार से एकलव्य की प्रतिमा तक मानव श्रृंखला बनाई गयी एवं उन्हें सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
वित्त अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि नेता जी ने विपरीत परिस्थितियों में कई देशों से संपर्क कर आजाद हिन्द फौज का गठन किया था। उनके प्रबंधन के गुण से सीख लेने की जरूरत है। सड़क सुरक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. श्याम कन्हैया सिंह ने कहा कि उ.प्र. शासन की मंशानुसार 4 जनवरी से 5 फरवरी तक सड़क सुरक्षा जागरूकता माह का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को मानव श्रृंखला बनाते हुये विद्यर्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। आयोजन सचिव डॉ विनय वर्मा ने कार्यक्रम का संयोजन किया।
इस अवसर पर प्रो बीडी शर्मा, प्रो देवराज सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ राज बहादुर यादव, एआर दीपक सिंह, अजीत सिंह, गिरिधर मिश्र, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ नितेश जायसवाल, डॉ मनोज पाण्डेय, शशिकांत, डॉ अनुराग मिश्र, डा. पीके कौशिक, डॉ इन्द्रेश गंगवार समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *