गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नवहिंद स्कूल के विद्यार्थियों ने दिया अनेकता में एकता का संदेश

नई दिल्ली : दिल्ली के प्रतिष्ठित नवहिंद स्कूल के 69वें स्थापना दिवस पर अनेकता मे एकता को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न प्रदेशों के लोक नृत्यों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। चेयरमैन कीर्ति शर्मा ने बताया नवहिंद एजुकेशनल सोसायटी के अंतर्गत नवहिंद गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्थापना सन् 1953 मे हुई । इसकी आधारशिला तत्कालीन भारत के राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी द्वारा रखी गई। विद्यालय की प्रथम चेयरपर्सन स्वतंत्रता सेनानी श्रीमती सुचेता कृपलानी बनी जो उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री रही । पिछले 70 वर्षों में इस विधालय से पढ़कर अनेक विधार्थी विभिन्न क्षेत्रों में वरिष्ठ पदों पर पहुंचे और राष्ट्र की प्रगति में सहभागी बने।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उद्योगपति अनिल सरीन ने अपने वक्तव्य मे कहा कि उद्योग जगत को शिक्षा संस्थानों को आर्थिक और विधार्थियों के प्रशिक्षण में सहयोग कर समाज व राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को निभाना चाहिए। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डिप्टी कमिश्नर शंशाका अला ने विधार्थियों को बताया कि जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और अपने लक्ष्य की स्पष्टता है। विधार्थियों के बीच समरसता होना बहुत आवश्यक है ताकि आपस मे आर्थिक भेद न हो।

क्षेत्र विधायक विशेष रवि और अनेक विधालयों के चेयरमैन व समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने विधार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम की भरपूर सराहना की। स्कूल सचिव राकेश भल्ला ने‌ अतिथियों का‌ धन्यवाद प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *