- ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ अभियान से जुड़ने का किया आह्वान
- युवा मतदाताओं को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने के लिए किया प्रोत्साहित
- युवाओं को सी विजिल एप्प और स्वीप एक्टिविटी की दी जानकारी
कपिल शर्मा | गौरवशाली भारत
नांगल चौधरी। एसएमएसडी राजकीय महाविद्यालय में नेहरू युवा केन्द्र की ओर से युवा मतदान एंव जागरूकता अभियान का आयोजन युवा कार्यकम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त मोनिका गुप्ता के मार्ग निर्देशन में नेहरू युवा केन्द्र की ओर से महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नेहरू युवा केन्द्र नारनौल से जिला अधिकारी नित्यानंद यादव ने शिरकत किया। कार्यकम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने की। इस कार्यकम में महाविद्यालय के चुनाव नोडल अधिकारी डॉ. विकम सिंह ने विद्यार्थियों को मतदान से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। महाविद्यालय प्राचार्य ने छात्रों को संदेश दिया कि उनका प्रत्येक वोट लोकतंत्र के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। भारत के नागरिक होने के नाते सकारात्मक परिणामों के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। उन्होनें विद्यार्थियों को समाज में नागरिक जिम्मेदारी का महत्व और उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया।

जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि कार्यकम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उन्हें मतदान के महत्व से अवगत करवाना है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाए गए सी विजिल एप का प्रयोग कैसे कर सकते हैं और साथ ही स्वीप एक्टिविटी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि, नेहरू युवा केन्द्र द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान पूरे जिले ब्लॉक स्तर पर चलाया जाएगा ताकि युवा मतदान के प्रति सजग हो सकें। कार्यकम के दौरान नए वोटर कार्ड भी बनाए गए। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा वॉलिंटियर्स चिराग, पलक, पूजा और राखी, करिश्मा को मतदान जागरूकता कार्यक्रम में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय से एनएसएस प्रभारी डॉ.सुशीला यादव और वॉलिंटियर्स ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए मतदान विषय पर स्लोगन लेखन और भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई। जिसमें उत्साह के साथ अधिकांश विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में वोटर प्रभारी डॉ. विक्रम सिंह, एनएसएस प्रभारी डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. कविता कुमारी, बिजेन्द्र कुमार, आशा और नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक सचिन कुमार, सौमदत्त शर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज की।
गौरवशाली भारत द्वारा भी एसएमएसडी राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों को लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करने और मेरा पहला वोट देश के लिए चलाए गए अभियान से जुड़ने का आग्रह किया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए संकल्प लिया। एनएसएस शिविर के छठे दिन शनिवार अपरान्ह में स्वस्थ भोजन, स्वस्थ जीवन शैली विषय पर आधारित व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें मुख्यवक्ता डॉ. अमित कुमार, स्वास्थ्य निरिक्षक धर्मवीर ने विद्यार्थियों को तमाम रोगों से बचने के लिए जंक फूड से बचने की सलाह दी।
