गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्रों को मिलेंगे स्कॉलरशिप पाने के सुनहरे मौके

वीएमसी ने जारी की वीआईएनआईटी टेस्ट की तारीख
18, 24 और 25 दिसंबर को कराया जाएगा ये टेस्ट
दिल्ली :
मेधावी छात्रों को आर्थिक रिवॉर्ड देने के मकसद से देश के अग्रणी कोचिंग संस्थानों में शुमार विद्यामंदिर क्लासेस (वीएमसी) हर साल इंटरनेशनल इंसेंटिव टेस्ट (वीआईएनआईटी) कराता है. इस साल के टेस्ट की तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है. ये टेस्ट दिसंबर में कराए जाएंगे. 18, 24 और 25 दिसंबर को टेस्ट आयोजित होगा. वीएमसी क्लासेज देश के उन बेहतरीन सेटर्स में से है, जहां जेईई, नीट, बोर्ड, एनटीएसई और ओलंपियाड जैसे क्षेत्रों के लिए कोचिंग कराई जाती है. वीएमसी क्लासेज हमेशा छात्रों के लिए कुछ न कुछ प्रोग्राम चलाता रहता है. वीआईएनआईटी टेस्ट के जरिए वीएमसी एक तरह का एडमिशन-कम-स्कॉलरशिप प्रोग्राम चलाता है. इसमें सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी छात्र भी हिस्सा ले सकते हैं. इस टेस्ट का एक और मकसद छात्रों को उनकी क्षमताओं और कमजोरियों की पहचान कराना भी होता है, ताकि वो भविष्य में अपने लिए सही निर्णय ले सकें.
वीएमसी इंटरनेशनल इंसेंटिव टेस्ट ( वीआईएनआईटी ) के बैनर तले कराया जाने ये टेस्ट छात्रों के लिए कुछ बड़ा हासिल करने का मौका होता है. जो भी छात्र इस टेस्ट को पास करते हैं उनके पास कैश इनाम जीतने का चांस रहता है. साथ ही छात्रों के पास 205 करोड़ तक का फीस कंसेशन पाने का मौका भी होता है. इसके अलावा रैपिड रिवीजन क्लास, पसंदीदा वीएमसी क्लासरूम चुनने, पसंदीदा ऑनलाइन प्रोग्राम चुनने का मौका होता है जिससे मदद से छात्र इंजीनियर और डॉक्टर बनने के अपने सपनों को पूरा कर सकें. वीएमसी में देश की शानदार फैकल्टी उपलब्ध रहती है, जिसमें वीएमसी के फाउंडर भी रहते हैं. साथ ही यहां बहुत ही साइंटिफिक तरीके से डिजाइन फ्री प्रैक्टिस टेस्ट, मॉक बोर्ड टेस्ट कराए जाते हैं और ई-स्टडी मैटेरियल भी दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *