प्रोफेसर देवेंद्र वर्मा, यशपाल सिंह ने 9 से 12 तक की 400 छात्राओं को वितरित किये एक्सपेन्सिव स्वेट स्वेटर
कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत
नाँगल चौधरी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता में प्राचार्य विक्रम सिंह एवं समस्त स्कूल स्टाॅफ़ एकत्रित हुए। इस कार्यक्रम में जरूरतमंद छात्राओं को पीजीटी इंग्लिश देवेंद्र वर्मा, पीजीटी ज्योग्रोफ़ी यशपाल सिंह द्वारा करीब 400 छात्राओं को स्टाइलिश हाई नेक डार्क कैप सहित स्वेट स्वेटर वितरित की गई।
गौरवशाली भारत को टेलिफ़ोनिक जानकारी देते हुए गर्ल्स स्कूल में पीजीटी इंग्लिश देवेंद्र वर्मा ने बताया कि, कक्षा नौवीं से प्लस-टू की लगभग सभी छात्राओं को स्वेट स्वेटर कैप सहित प्रदान किया गया। सर्द ऋतु को देखते हुए सभी जरूरतमंद छात्राओं के लिए सिंपल स्वेटर से हटकर बेहतर क्वालिटी की इक्स्पेन्सिव और फुल स्लीव चेन वाली कैप सहित हाई नेक डार्क स्वेट स्वेटर वितरित की गई है। इन स्वेटर का ट्रेंड कभी भी खत्म नही होता है। बालिकाएंँ इसे स्कूल के साथ-साथ कैजुअल और फॉर्मल ड्रेस के साथ टीमअप कर सकती हैं। सभी स्वेटर फंक्शन पार्टी वियर के लिए भी श्रेष्ठ हैं।

स्वेटर वितरक पीजीटी इंग्लिश देवेंद्र वर्मा ने कहा कि, निजामपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पीजीटी भूगोल यशपाल सिंह और उनके स्वमं के वेतन से सभी बेहतर क्वालिटी की इक्स्पेन्सिव स्वेट स्वेटर परचेज़ की गई। सोमवार सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक की करीब 400 छात्राओं को हाई नेक चेन लगी डार्क कैप सहित स्वेट स्वेट मुहैय्या करवाई गई।
बता दें कि, राजकीय स्कूलों में अध्यन करने वाले जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों के लिए विद्यालय के शिक्षकों द्वारा शैक्षणिक साम्रगी पुस्तकें, ड्रेस, शूज़, स्कूल बैग इत्यादि वितरण एक श्रेष्ठ और सराहनीय प्रयास है। जिसके लिए सम्पन्न नागरिक भी विद्यार्थियों के सहयोग के लिए अग्रणीय हैं। प्रत्येक कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों का मनोबल दुगना करने के उद्देश्य से प्रोत्साहन सहित पुरस्कार से सम्मानित करना और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना विद्यालय स्टाॅफ़ द्वारा अहम योगदान है।
विद्यालय की छात्राओं को स्वेटर वितरण कार्यक्रम समापन के दौरान प्राचार्य विक्रम सिंह एवं मुख्तियार सिंह सहित स्टाॅफ़ द्वारा स्वेटर वितरक प्रोफेसर देवेंद्र वर्मा, यशपाल सिंह एवं अन्य स्वजन को शोल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सभी छात्राओं की उपस्थिति सहित विद्यालय प्राचार्य विक्रम सिंह एवं इतिहास प्रवक्ता मुख्तियार सिंह, भूगोल प्रवक्ता सुदेश, पीटीआई अशोक कुमार, डीपीई अशोक, कृष्ण, राधेश्याम शास्त्री, सूरेश, राकेश, संदीप, जिलेसिंह, लीलाराम, अभय सिंह, करतार सिंह, पीजीटी इंग्लिश अनूप, सावित्री, कैमिस्ट्री प्रवक्ता वंदना, निशा, बायोलॉजी प्रवक्ता दया, दीपक, पीसीए गरिमा, संस्कृत प्रवक्ता तृप्ति, राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता शीषराम, अभय सिंह समेत स्कूल स्टॉफ़ सदस्य उपस्थित रहे।
