गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उप-निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब के विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अपनी अथक लड़ाई के दौरान सोमवार को पुलिस कमिश्नरेट दफ़्तर, अमृतसर की आर्थिक अपराध शाखा में तैनात उप निरीक्षक कुलवंत सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि उक्त मुलाजिम उप निरीक्षक को सूरज मेहता निवासी गोपाल दास रोड, अमृतसर की तरफ से दर्ज करवाई शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो के पास पहुँचकर बताया है कि उक्त पुलिस मुलाज़िम उच्च न्यायालय से उसके पिता की गिरफ़्तारी पर अंतरिम रोक मिलने के बाद पुलिस जांच में शामिल होने और इस मुकदमे में नियमित ज़मानत लेने में मदद करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत माँग रहा है। शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो को बताया कि उक्त थानेदार उसके पिता द्वारा उनकी सांझा फर्म में पार्टनर के विरुद्ध दर्ज किये एक अलग मामले में मदद देने के नाम अधीन पहले एक लाख रुपये की रिश्वत ले चुका है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद, अमृतसर रेंज से विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उप निरीक्षक कुलवंत सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि उक्त दोषी पुलिस मुलाजिम के खि़लाफ़ विजीलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *