नए 15 ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया जारी
जयपुर : राजस्थान में खनन विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष के आरंभिक 6 माह में ही लाइमस्टोन, आयरन ऑर, बेसमेटल सहित 16 मेजर मिनरल्स की सफल नीलामी कर प्रदेश में मेजर मिनरल्स की नीलामी का एक नया रेकॉर्ड बनाया गया है। विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता ने बताया कि मेजर मिनरल्स की यह नीलामी गत वर्ष की तुलना में दो गुणी होने के साथ ही किसी एक वर्ष में नीलामी का नया कीर्तिमान बन गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश मेें 15 मेजर मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।
श्रीमती गुप्ता ने बताया कि राज्य में एम.एम.डी.आर.एक्ट, 1957 एवं खनिज (नीलामी) नियम, 2015 के प्रावधानों के अनुरूप राजस्थान द्वारा विभिन्न खनिजों के 39 ब्लॉक की ई-नीलामी खनन पट्टा आवंटन एवं कम्पोजिट लाईसेंस हेतु अब तक सफलतापूर्वक की गई हैं। इन ब्लॉक में 26 ब्लॉक की खनन पट्टा आवंटन हेतु नीलामी की गई है जिनमें 25 ब्लॉक खनिज लाइमस्टोन एवं 1 ब्लॉक खनिज आयरन ऑर के शामिल हैं। इसी प्रकार 13 ब्लॉक कम्पोजिट लाईसेंस आंवटन हेतु नीलामी की गई है जिनमें 5 ब्लॉक खनिज आयरन ऑर, 3 मेंग्नीज एवं 5 बेसमेटल के शामिल है।
