गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुधीर सूरी मर्डरः आरोपी संदीप तीन दिन के पंजाब पुलिस पर

अमृतसर : शिवसेना नेता सुधीर सूरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी संदीप सिंह सन्नी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को अमृतसर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की और पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अदालत परिसर में बड़ी संख्या में सिख संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
उल्लेखनीय है कि शिवसेना नेता सुधीर सूरी की चार नवंबर को अमृतसर में एक मंदिर के बाहर धरने पर बैठने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना तब हुई जब उन्हें पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई थी। इससे पहले अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के मामले में आरोपी संदीप सिंह सन्नी की सात दिन की रिमांड पंजाब पुलिस को दी गई थी, जो शनिवार को खत्म हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *