गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

निधि को चौथी मंजिल से फेंकने वाला सूफियान फरार

परिजन बोले- आरोपी सूफियान को फांसी हो; हत्या और आत्महत्या दोनों पहलू पर जांचकर कर रही पुलिस
लखनऊ :
लखनऊ के दुबग्गा में मंगलवार शाम को चौथी मंजिल से युवती को फेंकने का आरोप एक युवक पर लगाया गया है। घटना के बाद से युवक फरार है। परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई है कि सूफियान ने धर्म परिवर्तन करने शादी का दबाव बनाया। जिसको न मानने पर बेटी की हत्या कर दी गई। मां ने कहा आरोपी को फांसी की सजा दी जाए। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्म हत्या के पहलू पर भी जांच कर रही है। आरोपी सूफियान के पकड़े जाने के बाद पूरी घटना कैसे हुई यह स्पष्ट हो पाएगा।
सर्विलांस की मदद से पांच टीमें कर रही तलाश
जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने बताया कि युवती की मां ने मंगलवार रात तहरीर दी थी। जिसके आधार पर दुबग्गा थाने में पुलिस ने आरोपी सूफियान के खिलाफ हत्या व धर्म संपरिवर्तन का मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी सूफियान वारदात के बाद से फरार है। आरोपित की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच व सर्विलांस सेल की 5 टीमें लगाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *