गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुक्खू ने बद्दी अग्निकांड पर दुःख जताया

शिमला : सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के नालागढ़ क्षेत्र के झाड़माजरी की एक निजी फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घटना की जांच करने और प्रभावित परिवारों को हरसम्भव सहायता देने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनायें व्यक्त करते हुये दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
गौरतलब है कि एनआर अरोमा में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गयी थी, जब फैक्ट्री के कर्मचारियों ने केमिकल से भरे कंटेनर को गर्म करना शुरू कर दिया था। कहा जा रहा था कि जैसे ही कंटेनर का हीट लेवल अधिकतम सीमा तक पहुंचा, अचानक उसमें आग लग गई जो तेजी से कॉम्प्लेक्स के अंदर फैल गयी। पुलिस और एनडीआरएफ के बचाव दलों ने शनिवार फैक्ट्री की इमारत के अंदर से चार श्रमिकों के शव बरामद किये जबकि नौ कर्मचारी अभी भी लापता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *