गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुक्खू ने ढल्ली सुरंग का किया लोकार्पण

शिमला : सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को शहर के बाहरी इलाके संजौली और ढली के बीच चार यातायात सुरंगों का लोकार्पण किया। संजौली-ढल्ली सुरंग का निर्माण 47.36 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है और यह 154.22 मीटर तक फैली हुई है। इस अवसर पर श्री सुक्खू ने कहा, “ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पिछली सरकार के दौरान इस सुरंग की प्रगति कछुआ गति से चल रही थी, लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद इसके निर्माण कार्य में तेजी लाई, जिसके कारण यह एक वर्ष के भीतर पूरा हो गया है।”
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सभी विभागों को प्रत्येक परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया है, क्योंकि सरकार का लक्ष्य राज्य के लोगों के लिए जल्द से जल्द लाभ पहुंचाने के लिए सर्वोत्तम उपयोग करना है। उधर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता एवं पूर्व महापौर मेयर संजय चौहान ने भी शहर के लोगों को चौथी यातायात सुरंग के लिए शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि ढल्ली सुरंग का निर्माण 1852 में हुआ था यह सिंगल-लेन मार्ग के रूप में काम करती थी और अपने डिजाइन जीवन को पार कर चुकी थी।

नयी सुरंग का उद्घाटन से निवासियों और पर्यटकों को परिवहन की सुगम सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि पर्यटन, हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख उद्योग है, जिसे बेहतर कनेक्टिविटी से काफी लाभ होगा। कुफरी, नालदेहरा, तत्तापानी, नारकंडा और चैल जैसे लोकप्रिय स्थलों के मार्ग पर रणनीतिक रूप से स्थित यह सुरंग पर्यटकों की आवाजाही को आसान बनाएगी और क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि में योगदान देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *