शिमला : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल हुए। इस दौरान श्री सुक्खू रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ खुली जीप में बैठे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश सरकार और संगठन से जुड़े विभिन्न मसलों पर चर्चा होने की सूचना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील कुमार बिट्टू भी मौजूद रहे।श्री सुक्खू श्री गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में दूसरी बार शामिल हुए। इससे पहले गत 14 जनवरी को जब न्याय यात्रा की शुरूआत हुई थी तब भी श्री सुक्खू श्री गांधी के साथ यात्रा में शामिल रहे।
