गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुक्खू 13 से 16 दिसंबर तक जाएंगे दुबई

शिमला : प्रवासी हिमाचलियों के न्यौते पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अगले सप्ताह दुबई जा सकते हैं। सुक्खू हिमाचल में टूरिज्म सेक्टर में इन्वेस्टमेंट लाने के मकसद से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जा रहे हैं। फिलहाल उनके 13 से 16 दिसंबर तक दुबई जाने की चर्चा है। मगर, अभी केंद्र से इसकी क्लियरेंस मिलनी है। केंद्र की हरी झंडी के बाद ही मुख्यमंत्री अधिकारियों सहित यूएई जाएंगे।
मुख्यमंत्री के साथ हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के वाइस चेयरमैन रघुवीर सिंह बाली, सीएम के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रिंसीपल सेक्रेटरी टू सीएम भरत खेड़ा, एमडी हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम रोहन चंद ठाकुर, डायरेक्टर टूरिज्म मानसी सहाय और सीएम के प्राइवेट सेक्रेटरी विवेक भाटिया यूएई जा सकते हैं।
उधर, श्री आरएस बाली से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के मकसद से यूएई का टूर प्रस्तावित है। मगर, अभी क्लियरेंस की जानकारी नहीं है। हिमाचल सरकार टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयास कर रही है। कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल बनाया जा रहा है। दुबई जाकर पर्यटन क्षेत्र में निवेश को लाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *