गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुक्खू का भाजपा पर हमला, अपने नेताओं पर लगाम लगाएं नड्डा

शिमला : सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना नेताओं के कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी पर की गई टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को अपनी पार्टी के नेताओं पर अविलंब लगाम लगानी चाहिए।
भाजपा नेता रवनीत बिट्टू और शिवसेना नेता की लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस आग बबूला हो गई है।
श्री सुक्खू ने भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और अन्य दलों के छुटभैया नेता अपनी कुर्सी बचाने और पार्टी हाईकमान को खुश करने के लिए श्री राहुल गांधी पर अभद्र और गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं, जिसका भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी संज्ञान लेना चाहिए।
श्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में मजबूत हुई है, जिससे भाजपा बौखलाहट में आ गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कुर्सी की खातिर सिद्धांतों का बलिदान कर रहे हैं और राष्ट्रीय नेताओं पर व्यक्तिगत टिप्पणियां की जा रही है। इस तरह की बयानबाजी से लोकतंत्र को मजबूती नहीं मिल सकती, जबकि श्री राहुल गांधी ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए भारत जोड़ो पदयात्रा की न कि प्रधानमंत्री का पद पाने के लिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस श्री नवनीत सिंह बिट्टू के इस बयान की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को इस तरह की बयानबाजी व नेताओं को लगाम लगाने की सलाह दी है। केंद्र सरकार की नाकामी को छुपाने के लिए भाजपा के कुछ नेता इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।
श्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस बलिदानों की पार्टी है। इस तरह से राष्ट्रीय नेता पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना लोकतंत्र की मर्यादा के विरुद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *