गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुलतानपुर : दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत दो घायल

सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक कच्ची दीवार गिरने से तीन बच्चे दब गये, जिसमें से एक मासूम की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जहां एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के सरवन गांव के निवासी सीताराम के कच्चे मकान के पास गांव के ही श्रीराम कोरी की बेटी संध्या (8) उसका भाई नैतिक कोरी (10) और गांव के ही सुनील कुमार की बेटी नंदिनी (11) मिट्टी का घरौंदा बनाकर खेल रहे थे। इस बीच मकान की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार के मलबे में बच्चें दब गए।
ग्रामीणों ने निजी वाहन से बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने संध्या को मृत घोषित कर दिया। नंदिनी व नैतिक और एक अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सको ने नंदिनी की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मृतक बालिका के शव को कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *