गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुमित ने इंडिया ओपन में अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

बेंगलुरु : भारतीय पैरा-एथलीट सुमित अंतिल ने शनिवार को इंडिया ओपन पैरा एथलेटिक्स अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में एफ64 जैवलिन थ्रो श्रेणी में अपना बनाया हुआ विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने इस बार 70.17 मीटर के सफल प्रयास के साथ 2022 संस्करण में बनाया हुआ 68.62 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनके इस थ्रो ने उन्हें 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी जगह दिला दी। उल्लेखनीय है कि सुमित ने टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में 68.55 मीटर के विश्व रिकॉर्ड थ्रो के साथ पुरुषों के भाला फेंक एफ64/44 फाइनल में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने इंडिया ओपन 2022 में एफ 64 श्रेणी में अपना ही पिछला विश्व रिकॉर्ड बेहतर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *