गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तिहाड़ जेल के सुपरिन्टेंडेंट सस्पेंड

सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का आरोप, ठग सुकेश ने की थी शिकायत
नई दिल्ली :
तिहाड़ जेल के बैरक नंबर 7 के सुपरिन्टेंडेंट अजीत कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। कुमार पर आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने और जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को धमकी देने के आरोप में कुमार पर यह कार्रवाई की गई है।
दरअसल, ठग सुकेश चंद्रशेखर ने हाल ही में दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें जेल सुपरिन्टेंडेंट पर जैन को फेवर करने का आरोप लगाया था। सुकेश ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत के खिलाफ अपनी शिकायत वापस लेने के लिए धमकी मिलने की भी बात कही थी। इसके बाद रुत्र ने जांच कमेटी बनाई थी। इस कमेटी की सिफारिशों के बाद ही कुमार को सस्पेंड किया गया है।
एक हफ्ते पहले डीजी बदले गए थे
एक हफ्ते पहले यानी 4 नवंबर को ही तिहाड़ जेल के डीजी भी बदले गए थे। ठग सुकेश चंद्रशेखर के संरक्षण देने के आरोप के बाद तत्कालीन जेल डीजी संदीप गोयल को हटाकर संजय बेनीवाल को जेल डीजी बनाया गया था। सुकेश ने आरोप लगाया था कि सुरक्षा के बदले गोयल ने 10 करोड़ रुपए लिए हैं, इसमें सत्येंद्र जैन भी शामिल हैं।
6 महीने से जेल में बंद हैं सत्येंद्र जैन
दिल्ली सरकार के जेल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी ने 30 मई को गिरफ्तार किया था। जैन तब से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनकी जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। पिछले दिनो मंडोली जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने लेटर लिखकर जैन, जेल अधिकारियों और केजरीवाल पर कई आरोप लगाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *