गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भगवान् परशुराम जन्मोत्सव पर यमुना संसद को समर्थन

नई दिल्ली। श्री ब्राह्मण सभा पश्चिमी दिल्ली ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर गौरी शंकर मंदिर पश्चिम विहार में भगवान परशुराम जी को नमन वंदन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। इसमें सभी समाज के गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में नवनियुक्त सभा के अध्यक्ष श्री सुनील शर्मा जी ने भगवान परशुराम जी के साथ-साथ मां यमुना को भी याद किया और इस पर बड़ा दुख प्रकट किया कि जिन्होंने दिल्ली का मास्टर प्लान बनाया उन्होंने दिल्ली की 2 बड़ी नदियां मां यमुना व साहिबी नदी का ध्यान नहीं रखा।
सभा ने लोक संसद के संयोजक श्री रवि शंकर तिवारी जी को सम्मानित किया और उनके द्वारा यमुना संसद के कार्यक्रम की सराहना की और यमुना जी के समर्थन में एक समर्थन पत्र व प्रस्ताव पास किया। इस मौके पर श्री रवि शंकर तिवारी जी ने सभी को आह्वान किया कि वे सब 4 जून को यमुना पर मानव श्रृंखला में शामिल होकर अपनी अपनी भूमिका मां यमुना जी के लिए निभाए ।
कार्यक्रम में दिल्ली पंचायत संघ के प्रमुख थान सिंह यादव को भी सम्मानित किया। उनके द्वारा गांवों व अनाधिकृत कालोनियों की समस्याओं को उठाने के लिए धन्यवाद किया। पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने भगवान परशुराम को नमन में वंदन करते हुए कहा कि हमारी सबकी जिम्मेदारी है कि हम सभी यमुना जी व साहिबी नदी को गंदा ना करें।इनकी पवित्रता बनाए रखें।
निगम पार्षद सरस्वती विहार शिखा भारद्वाज ने यमुना संसद को अपना समर्थन दिया और कहा कि यह बड़े दुख का विषय रहा कि इस तरफ किसी का ध्यान नहीं गया ।अब समय आ गया है कि हम भी अपनी जिम्मेदारी पूरी करें । इस मौक पर पूर्व सहायक आयुक्त दिल्ली पुलिस श्री दिनेश कुमार, पश्चिम विहार के थाना प्रमुख मनोज जी, सभा के उपाध्यक्ष अनिल गौतम, महामंत्री संजय भारद्वाज, कोषाध्यक्ष भारत भारद्वाज और मुख्य अग्निशमन अधिकारी दिल्ली श्री धर्मपाल भारद्वाज, उप सचिव दिल्ली सरकार विनय कौशिक, निगम पार्षद धर्मवीर शर्मा भी उपस्थित रहे।

भगवान् परशुराम जन्मोत्सव पर यमुना संसद को समर्थन
नईं दिल्ली। श्री ब्राह्मण सभा पश्चिमी दिल्ली ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर गौरी शंकर मंदिर पश्चिम विहार में भगवान परशुराम जी को नमन वंदन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम किया।इसमें सभी समाज के गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में नवनियुक्त सभा के अध्यक्ष श्री सुनील शर्मा जी ने भगवान परशुराम जी के साथ-साथ मां यमुना को भी याद किया और इस पर बड़ा दुख प्रकट किया कि जिन्होंने दिल्ली का मास्टर प्लान बनाया उन्होंने दिल्ली की 2 बड़ी नदियां मां यमुना व साहिबी नदी का ध्यान नहीं रखा।
सभा ने लोक संसद के संयोजक श्री रवि शंकर तिवारी जी को सम्मानित किया और उनके द्वारा यमुना संसद के कार्यक्रम की सराहना की और यमुना जी के समर्थन में एक समर्थन पत्र व प्रस्ताव पास किया। इस मौके पर श्री रवि शंकर तिवारी जी ने सभी को आह्वान किया कि वे सब 4 जून को यमुना पर मानव श्रृंखला में शामिल होकर अपनी अपनी भूमिका मां यमुना जी के लिए निभाए ।
कार्यक्रम में दिल्ली पंचायत संघ के प्रमुख थान सिंह यादव को भी सम्मानित किया। उनके द्वारा गांवों व अनाधिकृत कालोनियों की समस्याओं को उठाने के लिए धन्यवाद किया। पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने भगवान परशुराम को नमन में वंदन करते हुए कहा कि हमारी सबकी जिम्मेदारी है कि हम सभी यमुना जी व साहिबी नदी को गंदा ना करें।इनकी पवित्रता बनाए रखें।
निगम पार्षद सरस्वती विहार शिखा भारद्वाज ने यमुना संसद को अपना समर्थन दिया और कहा कि यह बड़े दुख का विषय रहा कि इस तरफ किसी का ध्यान नहीं गया ।अब समय आ गया है कि हम भी अपनी जिम्मेदारी पूरी करें । इस मौक पर पूर्व सहायक आयुक्त दिल्ली पुलिस श्री दिनेश कुमार, पश्चिम विहार के थाना प्रमुख मनोज जी, सभा के उपाध्यक्ष अनिल गौतम, महामंत्री संजय भारद्वाज, कोषाध्यक्ष भारत भारद्वाज और मुख्य अग्निशमन अधिकारी दिल्ली श्री धर्मपाल भारद्वाज, उप सचिव दिल्ली सरकार विनय कौशिक, निगम पार्षद धर्मवीर शर्मा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *