गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सत्येंद्र जैन की याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सत्येंद्र जैन की उस याचिका पर मंगलवार (11 अक्टूबर) को सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया, जिसमें उनके खिलाफ धनशोधन के मामले को नये ट्रायल जज के समक्ष स्थानांतरित किया गया है। मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, “हम कल मामले की पहली सुनवाई करेंगे।”
वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पीठ के समक्ष संबंधित मामले को नये ट्रायल जज के समक्ष स्थानांतरण के खिलाफ तत्काल सुनवाई की मांग की थी। गौरतलब है कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर मामले को नये ट्रायल जज के समक्ष स्थानांतरित किये जाने के आदेश दिये थे। श्री जैन ने इस आदेश को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *