गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुरजेवाला ने लगाया बिजली बिलों में लूट का आरोप

भोपाल : कांग्रेस महासचिव और मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने राज्य में अधिकारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदेश में बिजली बिलों में लूट का आरोप लगाया है। सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगस्त महीने में नौगांव में घोषणा की थी कि एक किलोवाट के कनेक्शन वाले गरीब उपभोक्ताओं के बिजली बिल छोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा था कि उनकी समीक्षा करके बिल सरकार भरेगी।
इसी क्रम में श्री सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि इस घोषणा के बाद सितंबर महीने मेें ऊर्जा विभाग ने आदेश जारी किया, जिसमें बिल माफी की जगह एक किलोवाट तक के सभी उपभोक्ताओं के बिल की राशि को टेंपररी तौर पर स्थगित कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि तीनों विद्युत कंपनियोंं ने एक किलोवाट के लगभग 90 फीसदी उपभोक्ताओं के भार को दो किलोवाट का कर दिया। ये इसलिए किया गया, ताकि गरीब उपभोक्ताओं को बिल माफी का लाभ नहीं मिल सके।
उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या ऊर्जा विभाग का आदेश जारी होने के पहले ही उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन के भार साजिशन दो किलोवाट कर दिए गए और क्या इसके पहले उनकी स्वीकृति ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *