गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुकमा में 24 नक्सलियों का सरेंडर

नारायणपुर में आठ नक्सली गिरफ्तार

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में आज इनामी समेत 24 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्म समर्पण कर दिया। वहीं, दूसरी ओर नारायणपुर जिले में पुलिस ने आज घेराबंदी करके आठ नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।
सुकमा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन और प्रशासन की नीतियों से प्रभावित होकर और सुरक्षाबलों द्वारा चालये जा रहे पूना नर्कोम अभियान के तहत सुकमा जिले में 16 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।
आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों में 8 लाख रुपये का इनामी पूर्व कम्पनी नम्बर 3 सदस्य कवासी पाले निवासी दोरनापाल, 5 लाख रुपये इनामी कोंटा एरिया कृषि शाखा अध्यक्ष और एसीएम पदाम सोमा निवासी पोलमपल्ली, एक लाख रुपये इनामी सीएनएम अध्यक्ष एलमागुण्डा आरपीसी पदाम देवा आदि शमिल हैं।
कोबरा बटालियन के कमांडेंट ऑफिसर डी एन यादव ने बताया कि 16 नक्सलियों ने नक्सल विचारधारा को छोड़कर सरेंडर किया है। और सुकमा जिले के भटके हुए युवाओं का विश्वास सरकार और सुरक्षा बल के प्रति बढ़ रहा है। सुकमा जिले में सीआरपीएफ और जिलाबल के द्वारा लगातार प्रयास करके नक्सलियों को मुख्यधारा में जोडऩे के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसका परिणाम आज देखने को मिला है। आगे भी सीआरपीएफ और जिलाबल मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे और सुकमा जिले को खुशहाल बनाएंगे।
सभी समर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि सुकमा पुलिस के द्वारा दिया गया और जल्द ही छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत उन्हें फायदा दिलाया जाएगा। इधर नारायणपुर जिले में आज पुलिस ने घेराबंदी करके 8 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बताया कि पुलिस दल ओरछा थाने से गश्त पे निकला था। मुखबिर की सूचना पर 8 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *