गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सूर्या रोशनी को मिला सर्वश्रेष्ठ विक्रेता का सम्मान

नई दिल्ली : लाइटिंग, फैन्स, होम अप्लायंसेस, स्टील पाइप्स और पीवीसी पाइप ब्रांड सूर्या रोशनी लिमिटेड को जीईएम गैर एमएसएमई श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ विक्रेता के सम्मान से सम्मानित किया गया है। कंपनी के अध्यक्ष जे.पी. अग्रवाल ने कहाः ‘‘सरकार के ई-मार्केट प्लेस से यह सम्मान प्राप्त करने के इस अवसर पर मुझे सूर्या परिवार के प्रत्येक सदस्य पर बहुत गर्व है। यह राष्ट्रीय सम्मान इसका प्रमाण है कि हम नई प्रौद्योगिकियों को अपनाने में सफल रहे हैं और उनका लाभ उठा कर पारदर्शिता और कुशलता के साथ सरकारी खरीद व्यवस्था को मजबूत बनाने में भी सक्षम हैं।”
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सार्वजनिक खरीद बाजार में इस कामयाबी के साथ अपने उद्योग के लीडर होने के नाते हमारी स्थिति और मजबूत हुई है। मैं इस सम्मान के लिए प्रतिष्ठित प्लेटफार्म GeM का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं और यह वादा करता हूं कि हम हमेशा अपने बुनियादी मूल्यों पर चलते हुए अपना सफर जारी रखेंगे और नई उपलब्धियाँ हासिल करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *