बुलंदशहर : केरल के कोझिकोड ट्रेन अग्निकांड के एक सन्दिग्ध को यूपी एटीएस ने बुलंदशहर जिले के कस्बा स्याना से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि मंगलवार तड़के जिले के स्याना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अकबराबाद से शाहरुख नामक एक युवक को यूपी एटीएस ने स्केच के माध्यम से पकड़ा है। पुलिस अब ट्रेन अग्निकांड में सैफी की भूमिका के विषय में गहन पूछताछ करेगी।
उन्होंने बताया कि पिछली दो अप्रैल को रात्रि 9:30 बजे केरल राज्य में अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन के डी1 कोच में सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया था। आरोपी ने पेट्रोल से भरी बोतल यात्रियों पर फैंकी जिसस से ट्रेन में आग लगी थी इस कांड में तीन लोगों की मौत हुई थी तथा नौ यात्री झुलस गए थे। यात्रियों द्वारा ट्रेन की चेन खींचने के दौरान आरोपी ट्रेन से फरार हो गया था
पुलिस ने मौके से एक बैग और एक स्विच ऑफ मोबाइल फोन बरामद किया था जिसमें तिरुवनंतपुरम और कन्याकुमारी के स्थानों के बारे में अंग्रेजी और हिंदी में लिखा हुआ था। उसमें एक जोड़ी कपड़े, चश्मा और पेट्रोल की बोतल भी थी। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने घटना की निंदा की है। घटना के दो घंटे बाद रविवार रात करीब 11.30 बजे रिकॉर्ड किए गए सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध की तस्वीर जारी की गई थी जिसके तहत आज तड़के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
कोझिकोड से संदिग्ध गिरफ्तार
