गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बारामूला में संदिग्ध आईईडी बरामद

श्रीनगर : सुरक्षा बलों ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर संदिग्ध विस्फोटक (आईईडी) बरामद किया और उसे निष्क्रिय कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों को रोड ओपनिंग प्रोसिजर(आरओपी) के दौरान पट्टन के हंजिवेरा इलाके में आईईडी बरामद किया। इसके तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी करने के साथ ही राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को बिना किसी नुकसान के नियंत्रित विस्फोट से उड़ा दिया। बाद में राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आरओपी राष्ट्रीय राजमार्ग को सुरक्षित करने के लिए हर दिन की जाने वाली कवायद है। सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ और वीवीआईपी) के सैकड़ों वाहन इस राजमार्ग का उपयोग करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *