नैनीताल : उत्तराखंड में पर्यटक नगरी के रूप में जाने जाने वाले नैनीताल में एक होटल में महिला पर्यटक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद से महिला का पति फरार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उप्र के मुरादाबाद निवासी मोहम्मद गुलजार अपनी पत्नी इरम खान (32) के साथ नैनीताल घूमने आये थे। वह नैनीताल के तल्लीताल स्थित एक होटल में रुके थे।
इसी बीच महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का पति फरार हो गया है। पुलिस द्वारा होटल के कमरे का दरवाजा भी खटखटाया गया लेकिन जब कोई उत्तर नहीं मिला तो पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महिला पर्यटक की संदिग्ध मौत
