जम्मू : जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती सांबा जिले में संदिग्ध ड्रोन को उड़ते देखा गया है। सुरक्षा अधिकारियों ने रविवार को इस बारे मे जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि जिले में सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों में कुछ संदिग्ध चीज को उड़ता देखा गया और निकटवर्ती पुलिस चौकी को इस बारे में जानकारी दी गयी।उन्होंने कहा “ जानकारी मिलते ही एक पुलिस दल पर भेजा गया और बीएसएफ को इस बारे में जानकारी दी गयी।” इस उड़ती हुई चीज के ड्रोन होने की आशंका है और हो सकता है कि इलाके में इन्होंने कुछ गिराया भी हो ,इलाके की तलाशी ली जा रही है। अभी तक तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। अंतिम सूचना मिलने तक तलाश जारी थी।
