गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उत्तराखंड की झांकी बनी बेस्ट

सेना की पंजाब रेजिमेंट को मिला बेस्ट मार्चिंग कंटिजेंट का अवॉर्ड
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की गईं सभी झांकियों में से उत्तराखंड की झांकी को पहला पुरस्कार मिला है। उत्तराखंड ने राज्य के वन्यजीवों और धार्मिक स्थलों की थीम पर झांकी प्रदर्शित की थी। उत्तराखंड की झांकी में सबसे आगे कॉर्बेट नेशनल पार्क में हिरण, बारहसिंगा और कई प्रकार के पक्षियों को दिखाया गया था। झांकी के केंद्र में राजकीय पशु कस्तूरी मृग, राष्ट्रीय पक्षी मोर और घोरल दिखाया गया था। इसके आगे झांकी में अल्मोड़ा जिले के मानसखंड में जागेश्वर धाम प्रदर्शित किया गया। यहां 125 बड़े और छोटे प्राचीन मंदिर हैं। सबसे पीछे देवदार के पेड़ दिखाए गए थे।
गणतंत्र दिवस की परेड में 23 झांकियों का प्रदर्शन हुआ
केंद्र सरकार ने सोमवार को इन अवॉर्ड्स की जानकारी दी। गुजरात की झांकी को पॉपुलर चॉइस सेगमेंट में बेस्ट प्राइज मिला है। वहीं, तीनों सेनाओं में से भारतीय सेना की पंजाब रेजिमेंट को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का अवॉर्ड मिला है। गणतंत्र दिवस की परेड में 23 झांकियां प्रदर्शित की गईं। इनमें से 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और 6 झांकियां मंत्रालयों और विभागों से थीं। इस साल की परेड में ‘नारी शक्तिÓ की थीम सबसे ज्यादा देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *