गंगटोक : प्रेम सिंह तमांग ने बुधवार को वर्ष 2023-24 के लिए आम बजट पेश किया। तमांग वित्त एवं राजस्व विभाग के प्रभारी भी हैं। बजट में 12146.51 करोड़ रुपये के सकल व्यय प्रावधान के मुकाबले 11806.51 करोड़ रुपये का शुद्ध व्यय शामिल था। बजट पर गुरुवार को चर्चा होगी। सदन ने 13 मार्च को कानून और संसदीय मामलों के मंत्री कुंगा नीमा लेपचा द्वारा पेश किए गए सिक्किम लोकायुक्त (संशोधन विधेयक) एवं सिक्किम अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को भी सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। शहरी विकास मंत्री एलबी दास द्वारा सिक्किम गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरा (नियंत्रण) (निरसन विधेयक) पेश किया गया और विश्वविद्यालयों के संबंध में तीन अन्य विधेयक, लेप्चा पेश किए गए। लेप्चा के पास शिक्षा विभाग भी है जिस पर 19 मई को चर्चा की जायेगी।
